प्रथम मेरिट सूची पर दूसरे दिन 5137 विद्यार्थियों ने कराया प्रवेश, आज अंतिम मौका
सहारनपुर, जुलाई 11 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रथम मेरिट सूची के आधार पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को 5137 विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। हालांकि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित रही और विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया नौ जुलाई से शुरू हुई थी। पहले दिन 2812 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जबकि दूसरे दिन 5137 विद्यार्थियों ने एडमिशन कराया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 7949 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले लिया है। यह भी पढ़ें- BHU UG Admission 2026: C...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.