प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल 31595 अभ्यर्थियों में 25687 छात्र-छात्राओं का हुआ एडमिशन
पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राथमिक मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक में नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 22 जून तक प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल कुल 31595 अभ्यार्थियों में 25687 छात्र-छात्राओं का स्नातक में एडमिशन हो चुका है। जबकि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 36 अंगीभूत और 19 गैर अंगीभूत कॉलेजों में प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होने के उपरांत शेष बचे सीटों पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा। तीन दिनों में दूसरी मेरिट जारी करने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में कवायद युद्ध स्तर पर जारी है। इसके निमित्त कॉलेजों से स्नातक की रिक्त बचे सीटों का डाटा विश्वविद्यालय के द्वारा मांगा गया है।
स्नातक में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय को मिले कुल 53854 आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.