नई दिल्ली, जून 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की 108 वीं जयंती पर उनको विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक दिल्ली की कहानी चौधरी ब्रह्म प्रकाश के असाधारण योगदान को स्वीकार किए बिना नहीं लिखी जा सकती। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने दिल्ली की लोकतांत्रिक एवं विकासात्मक यात्रा को दिशा प्रदान की। यह आयोजन दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया था।विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने बहुत कम आयु में स्वयं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया था और बिना किसी राजनीतिक पद अथवा व्यक्तिगत लाभ की आकांक्षा के ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भावी मुख्यमंत्री एवं सांसद के रूप में नहीं, बल...