प्रथम महिला मासिक कीर्तन का किया गया आयोजन
कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा। कोडरमा स्टाफ कॉलोनी में अपरा एकादशी पर प्रथम महिला मासिक कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन "एक ही नारा, एक ही नाम - जय श्री श्याम, जय श्री श्याम" ग्रुप की महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कीर्तन में मुख्य रूप से रिंकी सिन्हा, एकता, सिम्मी अग्रवाल, रश्मि शर्मा, अनुराधा देवी, सुमित्रा मोदी, पूनम, बबीता, मधु बरनवाल, रेनू एवं श्रेया सिन्हा सहित कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कोडरमा के गायक दीपक सिंह व सत्यम कुमार ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- भजनों पर झूमे भक्त, 338वीं ज्योति प्रज्ज्वलित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.