बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रथम भूमिहार महिला समाज की ओर से सिहमा में एक असहाय लड़की के परिवार को विवाह में दी जाने वाली सभी सामग्री दी गई l प्रथम भूमिहार महिला समाज की अध्यक्ष वंदना रंजन ने कहा की कन्यादान को महादान कहा गया है। किसी जरूरतमंद या असहाय बच्ची के कन्यादान में हम सभी को मदद करना चाहिए। यही सबसे बड़ी पूजा है l वंदना रंजन सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह की बहन है। हाल ही में वंदना रंजन के द्वारा स्वर्ग रथ की सेवाएं भी दी गई है। समाज के वैसे गरीब लोग जिनके घर में किसी की मृत्यु हो जाती है उनके लिए 251 रुपया में स्वर्ग रथ की भी सेवायें दी जा रही हैं। अभिषेक सिंह ने इसे पुनीत कार्य बताते हुए खुशी जताई। मौके पर प्रथम भूमिहार महिला समाज से आशा देवी, पूर्व मुखि...