कन्नौज, अप्रैल 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। प्रथम बैच में 40 सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 21 से 23 अप्रैल तथा तृतीय बैच का 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ की ओर से जनपद प्रभारी अंशु साहू ने प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस चरण में डिजिटल टूल्स का उपयोग करते हुए हर मकान का सही नंबरिंग, विवरण संकलन और मैपिंग सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी होती है प्राप्त प्रगणकों को सटीकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.