मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चित्रगुप्त एसोसिएशन छाता चौक में आयोजित प्रथम बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। एलिट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लक्ष्यभेदी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।खिलाड़ियों ने स्लिंगशॉट की बेयरबेक, गैंगस्टा स्टाइल ऑफ शूटिंग एवं प्लिंकिन तकनीकों का उपयोग करते हुए विभिन्न दूरी की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अंडर-11 से लेकर सीनियर वर्ग तक खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया...