खगडि़या, अप्रैल 29 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि सूबे के पूर्व मंत्री एवं परबत्ता से पांच बार विधायक रहे स्मृति शेष आरएन सिंह की प्रथम बरसी के मौके पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सतखुंट्टी नयागांव में आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री आरएन सिंह एक दूरदर्शी, सरल एवं जनसेवा के प्रति पूर्णत: समर्पित नेता थे। उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य कर क्षेत्र को नई दिशा दी। वहीं पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने क्षेत्र में समुचित विकास किया है। कार्यक्रम में डॉ निखिल कुमार, अमन कुमार, यशनिल सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, तेमथा करारी के मुखिया राजीव चौधरी, जेडीयू गोगरी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल, पूर्व मु...