आगरा, अगस्त 9 -- सोनीपत (हरियाणा) में 16 से 17 अगस्त प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता सबजूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग में बालक-बालिका ओपन में फाइट एवं पूमसे स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। पंकज सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा के व्यक्तिगत एवं टीम मुकाबले में पदक जीतने के लिए उतरेंगे। संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा, नवनीत कुलश्रेष्ठ, पंकज शर्मा को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...