भागलपुर, अक्टूबर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले छात्रों को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बड़ी राहत दी है। आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 और उसके बाद दाखिला लेने वाले पात्र छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मौका देने का फैसला किया है। इसके तहत छात्र अब अधिकतम पांच प्रयास कर सकेंगे। इस संबंध में एनएमसी ने 15 अक्टूबर को सार्वजनिक सूचना जारी की है। आयोग के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया। कोविड महामारी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अन्य व्यक्तिगत परेशानियों के कारण परीक्षा पास करने में कठिनाई झेलने वाले छात्रों के आवेदनों को देखते हुए यह छूट दी गई है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संद...