प्रथम प्रयास में नीट क्वालीफाई कर रुद्रांश ने बढ़ाया मान
कन्नौज, जुलाई 19 -- छिबरामऊ। सौरिख नगर के ज्ञानोदय नगर निवासी रुद्रांश त्रिपाठी ने नीट में प्रथम प्रयास में ही 720 में से 645 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रुद्रांश, स्व.आलोक त्रिपाठी पंकज के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। रुद्रांश ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- NEET Success Story: दादा चलाते हैं रिक्शा, पोते आदित्य ने पास की NEET परीक्षा; बनेगा गांव का पहला डॉक्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.