इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- जसवंतनगर। साहित्यिक संस्था युगान्तर के तत्वावधान में स्व. कवि करन सिंह शैवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर सरस काव्य संगोष्ठी 12 अप्रैल रविवार को प्रभु मैरिज होम में किया जाएगा। संयोजक कवि नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक विचार गोष्ठी, पुरस्कार वितरण। दोपहर 2 बजे तक स्वरूचिभोज के बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सरस काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सह संयोजक सौरभ सोलंकी, कार्यक्रम प्रभारी उमाकांत श्रीवास्तव, आनंद कुमार गुप्ता, संजीव कुमार वर्मा, ने सभी साहित्य प्रेमियों, से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.