आजमगढ़, मई 25 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में रविवार को शहीद नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके देश सेवा और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के फूलपुर जिला संघचालक नगीना प्रसाद सहित विभिन्न वक्ताओं ने बताया कि नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव भारतीय सेना की माउंटेन डिवीजन प्रोवोस्ट यूनिट में अरुणांचल प्रदेश के टेंगा क्षेत्र में तैनात थे। ऑपरेशन के तहत सेना की टुकड़ी दुर्गम पहाड़ी रास्तों से सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक हुए लैंडस्लाइड में आगे चल रहे प्रेमशंकर यादव गंभीर ...