जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 76,848 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 73,154 उपस्थित रहे। जबकि 3,694 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत 95.19 और अनुपस्थिति 4.81 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय से पहुंच गए और परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी बीच कलक्ट्रेट परिसर में स्थापि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.