मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ। जनपद में शनिवार से शुरू हुई तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 के दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी निगरानी और सख्ती का असर साफ देखने को मिला। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 4560 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 848 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 3712 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न यह भी पढ़ें- 6327 अभ्यर्थी होमगार्ड परीक्षा में बैठे, 2025 ने छोड़ी परीक्षा यह भी पढ़ें- 1774 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगा...