प्रथम पाली की यूपीटीईटी परीक्षा में 898 अभ्यर्थी अनुपस्थित
मिर्जापुर, जुलाई 2 -- मिर्जापुर,संवाददाता।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपी टीईटी) की प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में अपर प्राइमरी यूपीटीईटी की सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 7392 अभ्यर्थियों में 898 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 6494 अभ्यर्थी उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हुए। ओएमआर आधारित ऑफ लाइन परीक्षा में कुल लगभग डेढ़ सौ प्रश्न पूछे गए थे। इससे पहले केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। केवाईसी,बॉयोमेट्रिक और आइरिश जांच की गई। यह भी पढ़ें- UPTET : यूपीटीईटी आज से, एडमिट कार्ड, ID प्रूफ, 3 फोटो और काला पेन लेकर जाएं, जानें 10 नियम साथ ही मेटल डिटेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.