मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को दो पालियों में जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजत की गई। भविष्य में अध्यापक बन कर देश और समाज की सेवा करने का सपना लिए अभ्यर्थियों ने प्रश्नों का उत्तर लिखने में अपनी बुद्धि कौशल का प्रदर्शन किया। बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रथम पाली कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की कुल संख्या 6928 में से 663 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 6265 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सुबह के समय परीक्षार्थियों के पहुंचने पर केंद्र के बाहर जांच के लिए लंबी लाइन लगी रही। केंद्र के बाहर आइरिश जांच और बॉयोमिट्रिक जांच के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले के 12 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने निर्धारित...