मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर,संवादाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी भर्ती परीक्षा शनिवार को नगर के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल एवं शांति पूर्वक आयोजित की गई। सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थित बेहद कम रही। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। दो दिन दो पालियों में आयाजित होने वाली पीजीटी परीक्षा में कुल लगभग 15000 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। इससे पहले सुबह केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले के चौदह केंद्रों पर हुई प्रवक्ता (पीजीटी) की परीक्षा फर्ज...