प्रथम पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
बिजनौर, अप्रैल 6 -- चांदपुर। मोहल्ला संत नगर में डॉ. बेगराज सैनी तथा कृष्ण सैनी के नेतृत्व में प्रथम पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन गायत्री संस्थान, हरिद्वार के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने गायत्री मंत्र की महिमा और यज्ञ के आध्यात्मिक तथा वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि वातावरण शुद्धि और मानव कल्याण का माध्यम भी है। महायज्ञ के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहुति देकर देश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.