प्रथम पंच सम्मेलन में बिशुनपुर बघनगरी की मुखिया होंगी शामिल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाराणसी में 16 जुलाई को होने वाले प्रथम पंच सम्मेलन में सकरा की बिशुनपुर बघनगरी पंचायत की मुखिया बबिता कुमारी भी शामिल होंगी। उनको सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। उप विकास आयुक्त की ओर से इसको लेकर पत्र भेजा गया है। इस सम्मेलन में 300 ग्राम पंचायत के प्रधानों को बुलाया गया है। इसमें यूपी के 150, बिहार के 75, झाड़खंड के 50, उत्तराखंड के 25 मुखिया शामिल होंगे। सम्मेलन में वीबी जी रामजी अधिनियम 2025 से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पंच सम्मेलन में तीन मुखिया करेंगे प्रतिनिधित्व, वाराणसी में मिलेगा प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- प्रधान वाराणसी रवाना हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.