आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की अलसुबह की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किए। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा। नगर के मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर, पल्हना के मां पाल्हमेश्वरी मंदिर, धनछुला के मां कालिका मंदिर, निजामाबाद के मां शितला देवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों पर नवरात्र के पर्व पर मेला भी लगा रहा। सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही। वहीं घरों में नवरात्र पाठ का शुभारंभ भी हुआ। लोगों ने पूजा अर्चन किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.