कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के जन्म कल्याणक के अवसर पर 13 व 14 मार्च को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय "तीर्थंकर ऋषभदेव: उनका सामाजिक-सांस्कृतिक अवदान" होगा। यह संगोष्ठी आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोधपीठ तथा दीनदयाल शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन शिरकत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र शामिल होंगे। न्यासी अतिथि के रूप में प्रदीप जैन 'तिजारा' की उपस्थिति रहेगी। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के डॉ. धर्मेंद्र कुमार जैन तथा विशिष्...