धनबाद, जुलाई 12 -- चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में बीसीसीएल का प्रदर्शन हर महीने लक्ष्य के मुकाबले कमजोर रहने के कारण लक्ष्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। यानी लक्ष्य प्राप्ति के लिए शेष तीन तिमाही में कंपनी को बेहतर करना होगा। दूसरी तिमाही मानसून सीजन होने के कारण बेहतर की कम गुंजाइश है। पिछले तीन महीने में उत्पादन 70 प्रतिशत से कम हुआ है। वहीं डिस्पैच भी लक्ष्य से औसतन 20 प्रतिशत कम है। बात जून माह के प्रदर्शन की करें तो उत्पादन के मोर्चे पर कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों का औसत प्रदर्शन लक्ष्य के मुकाबले 91.76 प्रतिशत है। वहीं बीसीसीएल का 69.36 प्रतिशत है। वहीं डिस्पैच में कोल इंडिया का औसत प्रदर्शन लक्ष्य के मुकाबले 92.18 प्रतिशत है। वहीं बीसीसीएल का 83.52 प्रतिशत है।जानकारों की मानें तो बीसीसीएल पर मानसून सीजन में भी पहले से बेहतर करन...