एटा, अप्रैल 18 -- स्कूल चलो अभियान के प्रथम फेज में 5365 नए विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया है। इसके बाद भी प्रेरणा पोर्टल पर अधिकांश स्कूलों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा शून्य प्रदर्शित कर रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों को डाटा अपलोड कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक जिले में स्कूल चलो अभियान का प्रथम फेज का आयोजन किया गया। प्रथम फेज में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 1691 विद्यालयों में 5365 नए प्रवेश कराए गए हैं। छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। बीएसए ने कहा कि इस कार्य में विलंब न करें। यह भी पढ़ें- 171 प्रधान शिक्षकों को किया गया विद्यालय आवंटित कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी। नए प्रवेश ...