मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ, संवाददाता। जनगणना-2027 के कार्यों को समयबद्ध और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रारंभिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने इसके लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की नियुक्ति और प्रशिक्षण के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भवन और घर का सटीक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से वंचित न रहे। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील और ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.