अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला समन्वयक शैलेंद्र ने बताया कि संबंधित राजस्व ग्राम या वार्ड में बनने वाले हाउस लिस्टिंग ब्लॉक को मानचित्र पर अंकित करते हुए उनकी चौहद्दी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य निदेशालय से प्राप्त वर्किंग राजस्व ग्राम व वार्ड मैप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया। इसके साथ ही निर्देशित किया गया कि तैयार नक्शों एवं चौहद्दियों के आधार पर सीएमएमएस पोर्टल पर राजस्व ग्राम या वार्ड की जनसंख्या के अनुसार हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की संख्या फीड कर उसे फ्रीज किया जाए। फ्रीज की गई संख्या के अनुरूप प्रत्येक...