प्रथम चरण के प्रवेश अब सात सितंबर तक होंगे
आगरा, सितम्बर 4 -- आईटीआई में प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रवेश सात सितंबर तक होंगे। पहले यह चार सितंबर निर्धारित थी। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर भी संस्थान खुले। 60 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। इस प्रकार अभी तक प्रथम चरण में 560 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव/ एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने पत्र जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि प्रथम चयन परिणाम के चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश नहीं लिया गया है, वे आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित चयनित राजकीय/ निजी संस्थान में सम्पर्क कर उपलब्ध चयन लिस्ट से जांच करवाने के उपरांत सात सितंबर तक प्रवेश ले लें। यह भी पढ़ें- आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब सात सितं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.