गोड्डा, अप्रैल 29 -- मेहरमा, एक संवाददाता: प्रखंड सभागार में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के दूसरे दिन मंगलवार को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित कर्मियों एवं प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, तकनीकी पहलुओं एवं कार्य की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह, बीपीओ मनोज बालहंस, जनगणना अधिकारी सुमन कुमार एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, 1505 कार्मिकों ने लिया भाग सभी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.