प्रथम चरण का जनगणना 16 मई से, प्रगणक व सुपरवाईजर की हुई बैठक
कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार कोडरमा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों कि बैठक शुक्रवार को बुलाई गई। ग्रामीण क्षेत्र कोडरमा प्रखंड में जनगणना का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। प्रथम चरण 16 मई से शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा। प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को बताया कि प्रथम चरण के प्रथम तीन दिन में सभी प्रगणकों को अपने आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है l 19 मई से सभी प्रगणकों द्वारा सभी घर में जा कर ,33 प्रश्नों का उत्तर लेना होगा। सभी प्रगणकों के कार्य का सत्यापन सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.