प्रथम गणना कार्य समय से पूरा, मिला प्रशस्ति पत्र
गंगापार, जून 3 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया। 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलने वाले इस अभियान में प्रगणकों ने पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा किया।प्रगणक मुकेश कुमार चंद्रा, अजीत कुमार कुशवाहा, राहुल यादव ,जय कुमार यादव ,विपिन कुमार खरवार तथा मोहम्मद रिजवान सहित अन्य प्रगणकों ने निर्धारित अवधि में घर-घर पहुंचकर गणना कार्य संपन्न किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय की ओर से अधिशासी अधिकारी श्रीमती पदमजा मिश्रा व कार्यालय लिपिक कृष्ण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रगणकों की मेहनत और समर्पण की सराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.