प्रथम कुलपति नियुक्ति को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति की नियुक्ति को लेकर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रथम कुलपति ऐसे वरिष्ठ शिक्षाविद को बनाया जाए, जो संस्थान, मुमुक्षु आश्रम की परंपराओं और शैक्षणिक व्यवस्था से भलीभांति परिचित हों। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की मजबूत नींव और तेज प्रगति के लिए अनुभवी व समर्पित कुलपति जरूरी है। संस्था की शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला व्यक्ति ही बेहतर नेतृत्व दे सकता है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रो आदित्य सिंह, डॉ आलोक कुमार सिंह, प्रो कमलेश गौतम, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ बरखा सक्सेना, डॉ अजय कुमार वर्मा, डॉ संतोष प्रताप सिंह, डॉ रूपक श्रीवास्तव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.