हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित प्रथम कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शुभारंभ किया। उद्धाटन मैच अयारपाटा और यूके ब्वॉयज के बीच ड्रा खेला गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां उद्घोषक दीपक कुमार, रेफरी मो. अयूब, देवेन्द्र बोरा, व्रजेश बिष्ट और स्कोरर जनक बिष्ट रहे।इस दौरान बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज जगाती, खीमराज देवपा, डॉ. मनोज बिष्ट, अध्यक्ष ललित मोहन पांडे, प्रतियोगिता अध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, सचिव विलाल अली, हंसा दत्त बहुगुणा, मो.आरिफ, मोहन सिंह चिलवाल, विकास टांक, मंजीत सहदेव, अजय साह, मोहित लाल साह, रोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.