प्रथम एसकेएमके प्रतियोगिता की ट्रॉफी व जर्सी लांच
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। इससे पहले बुधवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्रिकेट की नई पौध को तैयार करना है।आयोजक पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन से पहले बुधवार को मैदान परिसर में ट्रॉफी और टीम जर्सी का अनावरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराती हैं, जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है। इससे वे भविष्य में प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.