प्रयागराज, अप्रैल 25 -- आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में प्रयाग विधि महाविद्यालय में प्रथम इंट्रा-पार्लियामेंट सेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी और प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने किया। विधि छात्रों ने भारतीय संसदीय कार्यवाही का सम्पादन एवं ज्वलन्त मुद्दों से संबंधित विषयों जिसमें महिला आरक्षण विधेयक, समान नागरिक संहिता, जम्मू कश्मीर मुद्दा (अनुच्छेद -370) तथा मणिपुर में हुए हिंसा से उत्पन्न अशांति आदि विषयों पर पक्ष और विपक्ष में बहस किया। कार्यक्रम में संस्था के रजिस्ट्रार अनुज शुक्ला, ओम शर्मा, सहायक आचार्य रामबाबू तिवारी, प्रशान्त पाण्डेय, गौतम संजय, मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में मानवाधिकार व समावेशी परिसर पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.