मेरठ, मार्च 2 -- हस्तिनापुर। पांडव टीला स्थित राजा रघुनाथ महल पर होली पर्व पर होने वाले सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ आज से प्रथम आहुति के साथ प्रारंभ हो जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर महंत स्वामी भीष्म रमन ने बताया कि इस वर्ष 106वां सार्वजनिक विश्व शांति महायज्ञ का चार मार्च को पूर्णाहुति के साथ समापन हो जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में रोज प्रातः और शाम के समय यज्ञ व धार्मिक उपदेश होंगे। महायज्ञ में आर्य जगत के विद्वान वक्ता एवं संत भाग लेंगे। गुरुकुल महाविद्यालय पूठ के स्वामी अखिलानंद, आचार्या सुमित्रा आर्या, आचार्य रणधीर सिंह, भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी, गजराज सिंह प्रेमी सहित वेदपाठ गुरुकुल पूठ के ब्रह्मचारी वैदिक मंत्रोच्चारण करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह दिल्ली उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वेद प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.