मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लिया तो स्लाइड अप से अभ्यर्थी वंचित होंगे। डीएलएड में नामांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने यह निर्देश दिया है। दो वर्षीय डीएलएड में बोर्ड की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन के लिए शनिवार को सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में अभ्यर्थी पहुंचे। 16 दिसम्बर तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन का निर्देश दिया गया है। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि जिनका भी नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, वे मनपसंद संस्थान नहीं मिलने पर भी नामांकन ले लेंगे। इसके बाद स्लाइड अप के माध्यम से अभ्यर्थी संस्थान बदल सकते हैं। अगर पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन नहीं लिया तो इस मौके से वंचित हो जाएंगे और उनका नाम सूची से बाहर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.