हमीरपुर, मार्च 25 -- हमीरपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपाइयों ने दुर्गा मोड़ पर फूल-माला डालकर स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका में हुए अभिनंदन समारोह में भी बड़ी संख्या में भाजपाइयों, ग्राम प्रधानों व साध्वी समर्थकों की भीड़ हुई। जिन्होंने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन कुलदीप निषाद ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जिपंअ जयंती राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा लालाराम निषाद, कुरारा के आशीष पालीवाल, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.