वाराणसी, अगस्त 3 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध रामलीला के निमित्त प्रथम गणेश पूजा रविवार को हुई। चयनित पात्रों की उपस्थिति में पक्की इलाके में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके साथ ही पंच स्वरूपों का प्रशिक्षण आरंभ हो गया। बता दें कि चयनित पात्र लगभग दो महीने तक प्रशिक्षित होंगे। विश्व प्रसिद्ध रामलीला 25 सितंबर से आरंभ होगी। इस बार सभी पांच नए पात्रों का चयन कड़े परीक्षण के बाद हुआ है। कल तक अंश और रुद्र के नाम से जाने जाने वाले बच्चों की पहचान रविवार से बदल गई। अब वे लाखों लीलाप्रेमियों के 'भगवान' बन जाएंगे। अंश, रुद्र, प्रियांशु, यक्ष और शिवांश के बजाय वे रामजी, सीताजी, भरतजी, लक्ष्मणजी और शत्रुध्नजी के नाम से पुकारे जाएंगे। अगले लगभग तीन माह तक ये बच्चे त्रेता युग के अवतारों को जिएंगे। रामलीला व्यास के सानिध्य मे...