बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो। विहंगम योग संत समाज के तत्वाधान में रविवार को विहंगम योग के प्रथमाचार्य धर्मचंद देव महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संत समाज के सैकड़ों साधक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उपस्थित संतों व श्रद्धालुओं ने प्रथमाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके इसके बाद प्रवचन सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय प्रचारक सुखनंदन सिंह सदय ने विहंगम योग के सिद्धांतों व प्रथमाचार्य धर्मचंद देव जी महाराज के जीवन व उनके आध्यात्मिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा विहंगम योग केवल साधना पद्धति नहीं, बल्कि आत्मोन्नति और विश्व कल्याण का मार्ग है। प्रथमाचार्य के आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। प्रवचन कर्ताओं में एलपी सिंह, सरयू प्रसाद, गोविन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.