अररिया, अप्रैल 5 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बोची पूर्व में शनिवार को नवमी एवं 11वीं वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आए हुए छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए इन छात्र-छात्राओं को मेडल, पेन आदि से पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर हाइजीन किट का वितरण प्रधानाध्यापिका स्नेहा कुमारी ने किया। प्रधाध्यापिका ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में उत्साह वर्धन होता है एवं दूसरे छात्र भी आगे बढ़ाने को प्रेरित होते हैं। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्नेहा कुमारी, शिक्षक घनश्याम कुमार, आशिष कु झा, योगेश कुमार, मो जमीर खान, गौरव कुमार, सीमा झा, मेनिका कुमारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.