अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलेभर में ढाई हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रत्येक स्थान पर पुलिस की निगरानी रहेगी। थाना पुलिस के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर एक टीम निगरानी रख रही है। होली को लेकर पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें की गई हैं। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिलेभर के पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात की गई हैं। 10 क्यूआरटी की टीमें भ्रमणशील रहेंगी। बीट कांस्टेबलों को होलिका स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व में जिन स्थानों पर विवाद हुए थे, उन्हें चिह्नित करके निगरानी शुरू कर दी है। पांच साल पुराने अपराधियों को विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.