बलिया, जून 24 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेरूआरबारी क्षेत्र के भगवान दास मंदिर करिहरा पर आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा वाचक राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रीराम जन्म की दिव्य लीला सुनकर श्रद्धालु झूम उठा। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।राजन जी ने कहा कि भक्ति का प्रवाह सदैव नीचे से ऊपर की ओर होता है। बहुत से लोग कथा सुनने आते हैं, लेकिन हमारा प्रयास केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक हृदय को भगवान से जोड़ना है। जिस व्यक्ति को वास्तव में भगवान का साक्षात् दर्शन हो जाता है, वह उसे शब्दों में व्यक्त करने योग्य नहीं रहता। यह भी पढ़ें- जीवन में उतारी जाने वाली साधना है सच्ची भक्ति : राजन दिव्य आनंद ऐसा अनुभव है। जिसे न पूरी तरह बताया जा सकता है, न समझाया जा सकता है। परमात...