रायबरेली, फरवरी 7 -- लालगंज, संवाददाता। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को वेतनभोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति की सामान्य वार्षिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह को समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद समिति की गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों को वार्षिक वित्तीय लाभांश का वितरण किया गया। समिति के सचिव जयप्रकाश सिंह ने वित्तीय वर्ष का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति ने बीते वर्ष संतोषजनक कार्य करते हुए कुल 58,460 रुपये का लाभ अर्जित किया है, जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.