प्रत्येक शोधार्थी वर्ष में कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित करें: कुलपति
सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रत्येक शोधार्थी वर्ष में कम से कम दो शोध पत्र प्रकाशित करें, जिनमें एक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में हो। साथ ही कम से कम दो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का लक्ष्य निर्धारित करें। ये बातें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह ने शनिवार को आयोजित कुलपति-शोधार्थी संवाद कार्यक्रम में कहीं।विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति ने शोधार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण, नवाचारपरक व रोजगारोन्मुखी शोध कार्यों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में शोध का विशेष महत्व है। शोध किसी विषय की गहन समझ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.