प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधे लगाने का संकल्प लें लोग
जहानाबाद, मई 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन शहर स्थित बभना निवासी अखिलेश कुमार की निजी भूमि पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं वृक्षों के प्रति कृतज्ञता भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ जीवन का आधार भी तैयार करते हैं। लगातार 261 सप्ताहों से चल रहा यह अभियान समाज में पर्यावरण जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.