सीवान, दिसम्बर 10 -- रघुनाथपुर। प्रखंड कार्यालय में अब प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ द्वारा इस जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रखंड की आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। दरबार में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिनमें बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीपीआरओ, एमओ, बीसीओ सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की उपस्थिति में जनता द्वारा की शिकायतों और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.