फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति की ओर से गंगा को स्वच्छ, अविरल, निर्मल बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने गंगातट पर खंडित मूर्तियों, प्लास्टिक, पालीथिन, कपड़े आदि इकट्ठा किया और उसका निस्तारण किया गया। जिला परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। रोहित दीक्षित, पीयूष कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- गंगा पूजन सह महाआरती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...