प्रत्येक शनिवार को विशेषज्ञ शिक्षक कक्षाएं करेंगे संचालित
सहरसा, अगस्त 23 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), जिला स्कूल में 'स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम' का उदघाटन किया गया। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के संयुक्त एवं दूरदर्शी प्रयास से शुरू की गई इस पहल के नवाचारी कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत, मॉडल स्कूल के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को अब प्रत्येक शनिवार को प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निःशुल्क पढ़ाया जाएगा। स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम' के तहत अब से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से इसी प्रकार विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह पहल न केवल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.