प्रत्येक व्यक्ति को समझनी होगी जल संरक्षण की जिम्मेदारी : पीयूष
आजमगढ़, जुलाई 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन में भूजल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सीडीओ के नेतृत्व में भूगर्भ जल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर जल बचाने का संदेश दिया। रैली के बाद छात्रों और शिक्षकों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति शपथ भी दिलाई गई। अधिशासी अभियंता पीयूष कुमार पांडेय ने कहा कि बढ़ते भूजल संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण की जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में पानी की बचत के सरल उपाय बताए और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। यह भी पढ़ें- भूजल संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.