हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में बुधवार को अमृताश्रम लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी कार्यक्रम और शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है। कहा कि शताब्दी वर्ष पर पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर कैलाश पंत, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज भट्ट, जिला समरसता प्रमुख कमल कपिल, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, विधायक बंशीधर भगत, कौस्तुभ जोशी, कैलाश कपिल, दीपक जोशी, मनोज जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.